Sunday, February 8, 2026
Google search engine
Home Current News अयोध्या रेप कांड में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

अयोध्या रेप कांड में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के सहना गांव में दलित लड़की से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हरि राम कोरी, विजय साहू और दिग्विजय सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने शराब के नशे में लड़की से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दलित लड़की की हत्या का खुलासा एसएसपी राज करन नय्यर ने किया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के बारे में दावा किया गया कि उन्होंने शराब के नशे में लड़की की हत्या की थी। राज करन नय्यर ने बताया कि 31 जनवरी को शिकायत मिलते ही दो टीमें गठित की गईं। जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। हम कोर्ट जाकर उनकी रिमांड लेंगे। एसएसपी ने बताया कि इस घटना के वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं।

इस मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी और पीड़ित परिवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए न्याय दिलाया जाएगा। लड़की की हत्या गांव के ही एक स्कूल में की गई थी। तीनों ने उसकी हत्या कर शव को नाले के पास फेंक दिया था। पुलिस तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेगी।

फूट-फूटकर रोने लगे थे अवधेश प्रसाद

अयोध्या दुष्कर्म मामले को लेकर खूब सियासत देखने को मिल रही है। रविवार को इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद रोने लगे। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह सांसद पद से इस्तीफा दे देंगे। इस बीच नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी इस घटना पर सीएम योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। उन्होंने कहा कि इन दस सालों में दलितों की स्थिति पर कोई चर्चा नहीं हुई। कमजोर वर्ग पर अत्याचार बढ़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here