Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPM नरेंद्र मोदी आज कुरुक्षेत्र से करेंगे चुनावी शंखनाद, थीम पार्क में...

PM नरेंद्र मोदी आज कुरुक्षेत्र से करेंगे चुनावी शंखनाद, थीम पार्क में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कुरुक्षेत्र में हरियाणा विधानसभा चुनाव का चुनावी बिगुल फूंकेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2 बजे कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में एक रैली को संबोधित करेंगे। हरियाणा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री की यह पहली रैली होगी इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी पलवल, सोनीपत और हिसार में भी चुनावी रैली करेंगे।

जिस धरती पर भगवान कृष्ण ने मानवता को गीता का उपदेश दिया था, उसी कुरुक्षेत्र की धरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे।

बता दें कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 4 विधानसभा सीटें आती हैं जिसमें शाहबाद, थानेसर, लाडवा और पेहोवा सीटें शामिल हैं इसमें सबसे महत्वपूर्ण सीट लाडवा है जहां से भाजपा ने हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चुनावी मैदान में उतारा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments