Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
PM मोदी देंगे हरियाणा को सौगात, 9 दिसंबर को करेंगे महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के कैंपस का शिलान्यास
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPM मोदी देंगे हरियाणा को सौगात, 9 दिसंबर को करेंगे महाराणा प्रताप...

PM मोदी देंगे हरियाणा को सौगात, 9 दिसंबर को करेंगे महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के कैंपस का शिलान्यास

चंद्रशेखर धरणी : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि आगामी 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करनाल के महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस का शिलान्यास करेंगे। कृषि मंत्री करनाल के महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। उनके साथ-साथ इंद्री के विधायक व चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

कृषि का क्षेत्र मजबूत और बड़ा

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि विश्व में सबसे ऊपजाई जमीन भारत की है। आज भारत और हरियाणा के किसान अच्छी पैदावार ले रहे हैं। कृषि क्षेत्र मजबूत और बड़ा है। तभी कृषि को उत्तम माना गया है। कोरोना काल में प्रत्येक काम बंद हो गया था, लेकिन मात्र कृषि क्षेत्र ही ऐसा क्षेत्र था, जो चल रहा था। हम जब तक कृषि को पहले स्थान पर नहीं रखेंगे, तब तक बेरोजगारी दूर नहीं हो सकती। हमारी खेती पहले स्थान पर रहे, इसके लिए हमने प्रयास करना चाहिए। हरियाणा में खेती के क्षेत्र में बहुत अवसर हैं।

मोटे अनाज को दें बढ़ावा

श्याम सिंह राणा ने कहा कि हमें मोटे अनाज को बढ़ावा देना चाहिए। यह अनाज हमारे लिए गेहूं से ज्यादा फायदेमंद है। गेहूं और धान की परंपरागत खेती करने से किसानों को मुनाफा नहीं हो रहा है ,साथ ही प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन हो रहा हैं। इसी के चलते देश प्रदेश में पानी की गंभीर समस्या दिखाई देने लगी हैं। इसके अलावा गेहूं और धान की खेती से मानव गंभीर बीमारियों की चपेट में आने लगा हैं। इसके देखते हुए प्रधानमंत्री जी मोटे अनाजों की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रहे है ताकि लोग मोटे अनाजों से बने खाद्यान्नों का प्रयोग करें।

ऐसे रखा गया यूनिवर्सिटी का नाम

कृषि मंत्री ने कहा कि यूनिवर्सिटी का नाम की प्रपोजल स्वयं उन्होंने दी थी। जिस पर बागवानी विश्वविद्यालय का नाम वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप रखा गया, क्योंकि महाराणा प्रताप प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे, उनका नाम देश में ही नहीं बल्कि विश्वभर में बड़े आदर के साथ लिया जाता है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में एमएचयू देश ही नहीं पूरे विश्व में मॉडल यूनिवर्सिटी बनकर उभरे। इसके लिए हर संभव सहायता हरियाणा सरकार एमएचयू को प्रदान करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments