Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsआज प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, संगम में करेंगे पवित्र...

आज प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, संगम में करेंगे पवित्र स्नान, जानें शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (5 फरवरी) प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चल रहे महाकुंभ में पहुंचकर संगम में पवित्र स्नान करेंगे। पीएम के दौरे से पहले सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मेले में सुरक्षा की कमान SPG ने संभाल ली है। साथ ही हवाई, जल बेड़े और सड़क बेड़े का रिहर्सल भी हो चुका है। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 14 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा कई देशों के प्रतिनिधियों ने भी महाकुंभ में डुबकी लगाई है।

ये है पीएम मोदी के महाकुंभ दौरे का पूरा शेड्यूल

-10:05 बजे – PM मोदी प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
-10:10 बजे – PM प्रयागराज एयरपोर्ट से DPS हेलीपैड जाएंगे.
-10:45 बजे – PM अरेल घाट पहुंचेंगे.
-10:50 बजे – अरेल घाट से PM महाकुंभ पहुंचने के लिए नाव से जाएंगे.
-11:00 – 11:30 बजे – PM मोदी का कार्यक्रम महाकुंभ मेले के लिए आरक्षित है.
-11:45 बजे – PM नाव से अरेल घाट लौटेंगे, फिर DPS हेलीपैड वापस जाएंगे और प्रयागराज एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.
-12:30 बजे – PM भारतीय वायुसेना के विमान से प्रयागराज से रवाना होंगे.

1 फरवरी को 77 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने लगाई थी डुबकी

तीन दिन पहले यानी एक फरवरी को 77 देशों के 118 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने महाकुंभ में डुबकी लगाई थी। इसमें कई देशों के राजनयिक अपने परिवार के साथ शामिल थे। महाकुंभ में डुबकी लगाने वाले 77 देशों में रूस, मलेशिया, बोलिविया, जिम्बाब्वे, लातविया, उरुग्वे, नीदरलैंड, मंगोलिया, इटली, जापान, जर्मनी, जमैका, अमेरिका, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, पोलैंड, कैमरून, यूक्रेन, स्लोवेनिया और अर्जेंटीना जैसे देशों के राजनयिक शामिल हैं। यूपी सरकार ने एक बयान में कहा कि राजनयिकों ने यात्रा के लिए किए गए इंतजामों पर खुशी जताई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments