Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsRSS के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, जारी करेंगे स्पेशल...

RSS के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, जारी करेंगे स्पेशल डाक टिकट और स्मृति सिक्का

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज दिल्ली में शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाएगा, इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्र के प्रति योगदान को रेखांकित करने वाला विशेष रूप से डिजाइन एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे, इस साल विजयदशमी से लेकर 2026 विजयदशमी तक संघ शताब्दी वर्ष मनाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे।

बता दें कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की ओर से 1925 में महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस की स्थापना एक स्वयंसेवक-आधारित संगठन के रूप में की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments