Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPM मोदी ने उत्तराखंड में बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, हर संभव...

PM मोदी ने उत्तराखंड में बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन 

उत्तराखंड में हाल ही में आई भारी बारिश और बाढ़ के बाद हालात का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंचे, जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया, हालांकि खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री का प्रस्तावित हवाई दौरा रद्द करना पड़ा। इसके बाद तय कार्यक्रम में बदलाव करते हुए उन्होंने सबसे पहले स्टेट गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

अधिकारियों के साथ बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने NDRF और SDRF के राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली और जवानों से सीधे संवाद किया।

उत्तराखंड में आई बाढ़ पर PM मोदी ने की समीक्षा बैठक, 1200 करोड़ रुपये की मदद  का किया ऐलान | PM Modi conducts review meeting for Uttarakhand flood  announces financial assistance of

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्रियों के साथ विस्तृत बैठक की, इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बाढ़ से हुए नुकसान और राहत कार्यों की समीक्षा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments