Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
PM मोदी ने साबरमती रिवरफ्रंट पर उड़ाई पतंग, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज संग मनाया काइट फेस्टिवल
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPM मोदी ने साबरमती रिवरफ्रंट पर उड़ाई पतंग, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज...

PM मोदी ने साबरमती रिवरफ्रंट पर उड़ाई पतंग, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज संग मनाया काइट फेस्टिवल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय गुजरात के दौरे पर हैं। इसी कड़ी में सोमवार सुबह जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भी भारत पहुंचे। अहमदाबाद में उनकी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों नेताओं ने साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव–2026 का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर पीएम मोदी और चांसलर मर्ज ने खुद पतंग उड़ाकर इस आयोजन को खास बना दिया।

अहमदाबाद में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में दुनिया के 50 देशों से आए 135 विदेशी पतंगबाजों ने भाग लिया। इनमें चिली, कोलंबिया और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के प्रतिभागी भी शामिल हैं। महोत्सव की खास बात यह रही कि रात के समय भी पतंग उड़ाने का आयोजन किया गया, जहां एलईडी लाइटों से सजी रंग-बिरंगी पतंगें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। यह भव्य आयोजन अगले सात दिनों तक चलेगा।

साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को नमन

महोत्सव के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज साबरमती आश्रम पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। आश्रम भ्रमण के बाद चांसलर मर्ज ने अतिथि पुस्तिका में अपने विचार लिखते हुए कहा कि महात्मा गांधी की अहिंसा की सोच, स्वतंत्रता की शक्ति में उनका अटूट विश्वास और प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा के प्रति उनकी आस्था आज भी दुनिया को प्रेरणा देती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह विचारधारा न्याय और संवाद को प्रोत्साहित करती है और वैश्विक स्तर पर आशा का संचार करती है। उनके अनुसार, वर्तमान समय में गांधी के सिद्धांतों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है।

दो दिवसीय भारत यात्रा पर जर्मन चांसलर

वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव के बीच जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बातचीत में व्यापार, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा जैसे अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही रक्षा सहयोग और ग्रीन हाइड्रोजन से जुड़ी संभावित साझेदारियों पर भी मंथन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : सोलन के अर्की बाजार में फटे कई सिलेंडर, जिंदा जली 8 साल की बच…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments