Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedHaryana : कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर आरती में शामिल हुए PM मोदी, 30...

Haryana : कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर आरती में शामिल हुए PM मोदी, 30 मिनट के संबोधन में कही ये 5 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को हरियाणा दौरे पर रहे, जहां उन्होंने कुरुक्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने पहले ज्योतिसर अनुभव केंद्र का लोकार्पण किया और इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य शंख ‘पंचजन्य’ को समर्पित भव्य स्मारक का शुभारंभ किया।

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस में हुए शामिल

प्रधानमंत्री मोदी ने इसके बाद श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष समागम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित पुस्तक का विमोचन किया और उनके सम्मान में स्मृति सिक्का जारी किया।

कोर्ट ने दिया राम मंदिर बनाने का निर्णय

“पांच-छह साल पहले एक अद्भुत संयोग बना था। साल 2019 में 9 नवंबर को जब राम मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आया था, उस दिन में श्री करतारपुर कॉरिडोर के लिए प्रयास कर रहा था। मैं यही प्रार्थना कर रहा था कि राम मंदिर बनने का निर्माण प्रशस्त हो। सभी की प्रार्थना पूरी हुई, उसी दिन राम मंदिर के पक्ष में निर्णय आया।”

धर्म के लिए प्राण देना श्रेष्ठ- श्री कृष्ण

“कुरुक्षेत्र की इस धरती पर भगवान श्री कृष्ण ने कहा था कि सत्य के मार्ग पर अपने धर्म के लिए प्राण देना भी श्रेष्ठ है। गुरु तेग बहादुर जी ने भी सत्य और न्याय को अपना धर्म माना और उन्होंने इसकी रक्षा के लिए अपने प्राण तक दे दिए। कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि सिख परंपरा का मुख्य केंद्र है। जब नौंवी पातशाही गुरु तेग बहादुर यहां आए, तो उन्होंने यहां अपनी साहसिक छाप छोड़ी।”

“धर्म का तिलक सुरक्षित रहे”- PM मोदी

“धर्म का तिलक सुरक्षित रहे, लोगों की आस्था पर अत्याचार न हो, इसके लिए गुरु साहब ने सब कुछ न्योछावर कर दिया। श्री आनंदपुर साहिब हमारी राष्ट्रीय चेतना की शक्ति है। आज हिंदुस्तान का जो स्वरूप है, उसमें गुरु साहब जैसे महापुरुषों का ज्ञान और त्याग छिपा हुआ है। आज गुरु साहब को ‘हिंद की चादर’ के रूप में पूजा जाता है।”

सिख परंपरा के उत्सव को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया

“पिछले ग्यारह सालों में हमारी सरकार ने इस पावन परंपरा को, सिख परंपरा के उत्सव को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया। हमारी सरकार को गुरुओं से जुड़े स्थलों को दिव्य बनाने का मौका भी मिला है। गुरुओं के हर तीर्थ को आधुनिक भारत से जोड़ने का काम किया।”

“नशे ने युवाओं को अंधेरे से घेर दिया”- PM मोदी

“नशे ने युवाओं को अंधेरे से घेर दिया है। सरकार प्रयास कर रही है, लेकिन ये समाज की भी लड़ाई है। ऐसे समय में गुरु तेग बहादुर की शिक्षा हमारे लिए प्रेरणा भी है और समाधान भी है। गुरु महाराज के बताए इसी मार्ग पर चलते हुए हम नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का काम करें तो ये समस्या जड़ से समाप्त हो जाएगी।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments