दिल्ली में बढ़ते एयर पॉल्यूशन के खिलाफ रविवार इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया हालांकि शाम होते-होते पुलिस ने लोगों को वहां से हटा दिया, इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को डिटेन किया जिसका प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जमकर विरोध किया।
विरोध प्रदर्शन में कई पर्यावरणविद और कार्यकर्ता भी शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदूषण के कारण बच्चों की सेहत तेजी से बिगड़ रही है, हर तीसरे बच्चे के फेफड़े प्रदूषण से प्रभावित हैं और सरकारें एक-दूसरे पर आरोप लगाने में लगी हैं। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने प्रदूषण को लेकर ठोस पॉलिसी लाने की मांग भी की।



