Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsजम्मू-कश्मीर के पुंछ में LOC के पास दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने...

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LOC के पास दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा 

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलियां चलाईं।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि हालांकि, ड्रोन सोमवार देर रात को कुछ देर तक भारतीय क्षेत्र के ऊपर मंडराने के बाद पाकिस्तान लौट गया।

उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सैनिकों ने रात करीब सवा नौ बजे एक पाकिस्तानी ड्रोन को 1,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर मंडराता हुआ देख उसे मार गिराने के लिए अगले 10 मिनट में पांच गोलियां चलाईं, जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान लौट गया।

अधिकारियों के मुताबिक, आधे घंटे से भी अधिक समय बाद एक पाकिस्तानी ड्रोन को फिर से भारतीय क्षेत्र में घुसते हुए देखा गया और उस पर दो गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद वह भी पाकिस्तानी सीमा की ओर लौट गया।

अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने सुबह होते ही सीमा पर स्थित गांवों में तलाश अभियान चलाया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय क्षेत्र में कोई हथियार या मादक पदार्थ न गिराए हों।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हथियार और मादक पदार्थ गिराने के लिए सीमा पर उड़ रहे ड्रोन के बारे में कोई भी सूचना देने पर तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments