Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsआज पंचतत्व में विलीन होंगे चौधरी ओम प्रकाश चौटाला, सिरसा में दी...

आज पंचतत्व में विलीन होंगे चौधरी ओम प्रकाश चौटाला, सिरसा में दी जाएगी अंतिम विदाई 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) के सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का आज सिरसा स्थित तेजा खेड़ा फार्म में दोपहर तीन बजे अंतिम संस्कार होगा। दोपहर 2 बजे तक उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन होंगे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि देने के लिए सिरसा पहुंचेंगे। बता दें कि शुक्रवार ओपी चौटाला का कारडियो अरेस्ट के चलते निधन हो गया था। उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

ओम प्रकाश चौटाला के निधन से हरियाणा की राजनीति को बड़ा झटका लगा है। गौरतलब हो कि ओम प्रकाश चौटाला देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की पांच संतानों में सबसे बड़े थे। ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments