Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent News13 महीने से बंद शंभू बॉर्डर की एक लेन खुली, बठिंडा समेत...

13 महीने से बंद शंभू बॉर्डर की एक लेन खुली, बठिंडा समेत 4 जगहों पर पुलिस-किसानों में झड़प

पंजाब में शंभू और खनौरी बॉर्डर से पुलिस द्वारा किसानों का धरना हटाए जाने के बाद बवाल मचा हुआ है। किसान हाईवे पर उतर आए हैं। अब तक 4 जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो चुकी है।

वहीं शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 महीने से की गई बैरिकेडिंग को हटाया जा रहा है। पंजाब से हरियाणा जाने वाले शंभू बॉर्डर के हिस्से को खोल दिया गया है। DIG हरमनबीर गिल ने बताया कि लोग यहां से जा सकते हैं। अब अंबाला से राजपुरा जाने वाले हिस्से को खोला जा रहा है।

इधर, पुलिस ने किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को पंजाब में सेना के नियंत्रण वाले जालंधर कैंट के PWD रेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया है। बुधवार दोपहर हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें पहले जालंधर सिटी के PIMS अस्पताल ले जाया गया।

किसान आंदोलन पर एक्शन के पंजाब में 4 बड़े रिएक्शन

  • मोगा में किसानों ने डीसी ऑफिस घेरने की कोशिश की। पुलिस ने जब उन्हें रोका तो किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिए। उन्होंने पुलिस की गाड़ी भी हटा दी। इसके बाद जमकर धक्का-मुक्की हुई। यहां पुलिस और किसान आमने-सामने हैं।
  • मुक्तसर के गिद्दड़बाहा में किसानों ने बठिंडा-गंगानगर हाईवे जाम करने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से हटा दिया और हिरासत में ले लिया।
  • बठिंडा के रामपुरा फूल में किसानों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें हाईवे से खदेड़ दिया। उनके ट्रैक्टरों को किनारे कर दिया गया।
  • फरीदकोट में पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को राजमार्ग से हटा दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments