Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsना ऑफिस, ना खुद का कोई बिजनेस... .ये बंदा कमा रहा साल...

ना ऑफिस, ना खुद का कोई बिजनेस… .ये बंदा कमा रहा साल के 6 करोड़, जानें कैसे

सोमवार की सुबह आप उठते हैं, तो आपको पता चलता है कि दो दिन के आराम के बाद आज फिर से ऑफिस जाना है, और तभी से तनाव शुरू हो जाता है। कई बार मन में ख्याल आता है कि ऑफिस क्यों जाएं? काम क्यों करें? एक शख्स ऐसा भी है जो ये सब नहीं करता और खूब पैसा कमाता है। ये शख्स दुनियाभर के लोगों से कह रहा है- आपका सपना ही मेरी हकीकत है, यानी ‘जो सपना आप देख रहे हैं, मैं उसे जी रहा हूं’ मैं बिना बिजनेस किए और ऑफिस जाए ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा हूं।

ये शख्स जापान में रहता है, इनका नाम शोजी मोरिमोटो है, इन्हें जापान में ‘डू नथिंग गाइ’ के नाम से जाना जाता है, नाम से ही आप समझ गए होंगे कि ये शख्स कुछ नहीं करता, लेकिन फिर भी शोजी साल भर में अच्छा खासा पैसा कमा लेता है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल भर में करीब 6 करोड़ रुपए, अब सवाल ये है कि पैसा आता कहां से है? तो शोजी का काम सिर्फ लोगों के साथ वक्त बिताना है।

shoji

लोगों के साथ बिताते हैं समय

जापान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, उनका काम लोगों को भावनात्मक सहारा देना और कुछ समय के लिए उनका अकेलापन दूर करना है। वह लोगों के साथ लंच और डिनर पर जाते हैं और बस उनके साथ बैठकर उनकी बातें सुनते हैं। लेकिन जब मामला ज्यादा गंभीर होता है, जैसे रिलेशनशिप या क्राइम से जुड़ा कुछ, तो वह उन्हें कोई सलाह नहीं देते। न ही वह उनके लिए कोई काम करते हैं, न ही किसी गतिविधि में हिस्सा लेते हैं। वह बस उनकी बातें सुनकर अपनी मौजूदगी का एहसास कराते हैं। इसके लिए शोझी को अच्छी खासी फीस मिलती है। हालांकि, शोझी अपनी तरफ से कोई पैसा नहीं मांगते। हां, उनके खाने-पीने और आने-जाने का खर्च क्लाइंट को ही उठाना पड़ता है।

नहीं बनाते शारीरिक संबंध

जनवरी 2024 में न्यूयॉर्क में शोजी का एक संस्मरण (एक तरह की आत्मकथा) जारी किया गया था। जिसमें उन्होंने पिछले पांच सालों के सफर के बारे में बताया है। शोजी के मुताबिक, वह हर ऑफर को स्वीकार नहीं करते। वह कई ऑफर को ठुकरा देते हैं। जैसे कि ग्राहकों के साथ शारीरिक संबंध बनाना। शोजी के मुताबिक,

जापान में लोग उनके अनोखे काम को खूब पसंद करते हैं और वह वहां काफी मशहूर शख्सियत भी बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी लगातार चर्चा होती रहती है। आपको बता दें कि जापान में अकेलापन एक बड़ी समस्या है। इसके लिए फरवरी 2021 में अकेलेपन को दूर करने के लिए लोनलीनेस मंत्रालय बनाया गया था। जिसका मकसद लोगों को डिप्रेशन से बाहर निकालना और उन्हें अकेलेपन से दूर करना था। फिलहाल आयुको काटो इस मंत्रालय को संभाल रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments