Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsनितिन नबीन को मिली BJP की कमान, होंगे 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष

नितिन नबीन को मिली BJP की कमान, होंगे 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष

आज (सोमवार) को बिहार के युवा नेता नितिन नबीन ने BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दोपहर 2 से 4 बजे तक नितिन नबीन ने नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान वहां भाजपा के कई प्रमुख नेता राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा जैसे कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

अब तक बने 11 राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा में अब तक कुल 11 नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभाल चुके हैं। लालकृष्ण आडवाणी तीन बार पार्टी अध्यक्ष रहे, जबकि राजनाथ सिंह को यह जिम्मेदारी दो बार मिली। अब पार्टी को 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंचती दिख रही है।

निर्विरोध चुने गए नितिन नबीन

मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नितिन नबीन के प्रस्तावक बने थे। बता दें कि इसके साथ ही वे इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए हैं।

कैसे होता है भाजपा अध्यक्ष का चुनाव ?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रीय परिषद द्वारा किया जाता है। इस परिषद में करीब 5,708 सदस्य शामिल होते हैं, जिनमें राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और सभी राज्यों की परिषदों के प्रतिनिधि होते हैं। यदि केवल एक ही नामांकन दाखिल होता है, तो मतदान की प्रक्रिया की जरूरत नहीं होती।

अध्यक्ष पद के लिए क्या हैं शर्तें

पार्टी संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को किसी एक राज्य के इलेक्टोरल कॉलेज के कम से कम 20 सदस्यों का प्रस्तावक समर्थन चाहिए। साथ ही उम्मीदवार की पार्टी में न्यूनतम 15 वर्षों की सदस्यता जरूरी होती है।

2029 लोकसभा चुनाव पर BJP की नजर

पार्टी में यह बदलाव 2029 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती बढ़ाना, कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय करना और राजनीतिक संदेश को स्पष्ट व प्रभावी बनाना है। इसके साथ ही भाजपा शासित राज्यों में भी परिस्थितियों के अनुसार बदलावों पर विचार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में सामाजिक संतुलन को लेकर मंथन चल रहा है, जिसमें किसी दलित नेता को बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments