Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsनिर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान - कैंसर और डायबिटीज की दवाएं होंगी...

निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान – कैंसर और डायबिटीज की दवाएं होंगी सस्ती, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए 40 हजार करोड़ रुपये होंगे खर्च

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट 2026-27 पेश कर रही हैं। उनके बजट भाषण पर आम नागरिकों, उद्योग जगत, हेल्थ सेक्टर और शेयर बाजार की खास नजर है। महंगाई, रोजगार, निवेश और विकास को लेकर इस बजट से बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच मजबूत बजट का दावा

अपने संबोधन की शुरुआत में वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद सरकार ने एक मजबूत और संतुलित बजट पेश करने पर फोकस किया है। उन्होंने कहा कि इस साल के बजट में विशेष रूप से युवा शक्ति को केंद्र में रखा गया है।

7% विकास दर और गरीबी में कमी का जिक्र

वित्त मंत्री ने कहा, “सरकार के उठाए गए कदमों से देश को लगभग 7 प्रतिशत की विकास दर हासिल हुई है और गरीबी कम करने में भी मदद मिली है।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत को वैश्विक बाजारों के साथ और अधिक एकीकृत होना होगा। वित्त मंत्री ने बताया कि 2025 में शुरू की गई रेअर परमानेंट मैग्नेट स्कीम को आगे बढ़ाते हुए खनिज संपन्न राज्यों की मदद की जाएगी। आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और ओडिशा में रेयर अर्थ मिनरल के डेडिकेटेड कॉरिडोर बनाए जाएंगे।

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए 40 करोड़

इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए ईएमएस पीएलआई स्कीम का आवंटन 20 हजार करोड़ से बढ़ाकर 40 हजार करोड़ रुपये किया जाएगा। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत आईएसएम 2.0 की शुरुआत होगी, जिससे उपकरण, सामग्री उत्पादन और सप्लाई चेन मजबूत की जाएगी।

बायोफार्मा और सस्ती दवाओं पर फोकस

सरकार अगले पांच वर्षों में बायोफार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसका उद्देश्य भारत को मजबूत बायोफार्मा हब बनाना है। इसके साथ ही कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता करने की भी घोषणा की गई है।

टेक्सटाइल और हैंडलूम सेक्टर को बढ़ावा

बजट में टेक्सटाइल पार्क की स्थापना का एलान किया गया है। साथ ही महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू की जाएगी। वस्त्र उद्योग सेक्टर में सुधारों की बात भी कही गई है, जिससे बुनकरों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments