Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsNew Zealand में नए वर्ष के जश्न की शुरुआत, रोशनी से जगमगाया...

New Zealand में नए वर्ष के जश्न की शुरुआत, रोशनी से जगमगाया ऑकलैंड

साल 2025 अब अलविदा कहने को है, और 2026 का जश्न दुनिया के कई हिस्सों में शुरू हो चुका है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में लोगों ने जोश और उत्साह के साथ नए साल का स्वागत किया। संगीत, डांस और रंग-बिरंगी आतिशबाजी से पूरा शहर रोशनी से जगमग हो गया। जब दुनिया के बाकी देश अभी नए साल का इंतजार कर रहे हैं, तब ऑकलैंड में 2026 की शुरुआत हो चुकी है।

रोशनी और संगीत से झूम उठा ऑकलैंड

ऑकलैंड में स्काई टावर और हार्बर ब्रिज को वेक्टर लाइट्स से जगमगाया गया। साउंड शो और आतिशबाजी ने इस खूबसूरत पल को और यादगार बना दिया। लोग बार, रेस्टोरेंट, पब और होटलों में जश्न मना रहे हैं, सब जगह फुल बुकिंग है। कोई केक काटकर जश्न मना रहा है, तो कोई फेवरेट ड्रिंक और म्यूजिक का आनंद ले रहा है। बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, हर कोई अपने-अपने तरीके से जश्न मना रहा है।

सबसे पहले यहां उगता है नए साल का सूरज

न्यूजीलैंड का ऑकलैंड शहर दुनिया के उन स्थानों में से एक है, जहां दिन की शुरुआत सबसे पहले होती है। इसी वजह से यहां नए साल का सूरज सबसे पहले उगता है और लोग साल के पहले सूर्योदय को देखने के लिए बेसब्र रहते हैं।

भारत में भी तैयारियां पूरी

भारत में भी नए साल 2026 का स्वागत करने की तैयारियां जोरों पर हैं। रात 12 बजते ही भारत में भी जश्न की शुरुआत हो जाएगी और लोग खट्टी-मिठी यादों से भरे 2025 को विदा कर नए साल का स्वागत करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments