Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
CM सैनी की कुरुक्षेत्र को नई सौगात... यातायात की भीड़ कम करने के लिए बनेगा बाईपास
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsCM सैनी की कुरुक्षेत्र को नई सौगात... यातायात की भीड़ कम करने...

CM सैनी की कुरुक्षेत्र को नई सौगात… यातायात की भीड़ कम करने के लिए बनेगा बाईपास

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने कुरुक्षेत्र बाईपास के निर्माण के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है, जिसका निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस बाईपास के निर्माण से न केवल कुरुक्षेत्र निवासियों को बल्कि आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलेगा, जिससे इस पवित्र भूमि में बेहतर कनेक्टिविटी और बेहतर बुनियादी ढांचा सुनिश्चित होगा।

हरियाणा में शुरू होगी 48 कोस की यात्रा

नायब सिंह सैनी ने कहा कि ब्रज की 84 कोस यात्रा की तर्ज पर 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि पर स्थित तीर्थों की यात्रा भी शुरू की जाएगी। इसके अलावा कुरुक्षेत्र को भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा और पवित्र नगरी हरिद्वार से जोड़ने के लिए रेल सेवा भी शुरू की जाएगी। श्री कृष्ण सर्किट योजना के तहत महाभारत युद्ध से संबंधित 134 स्थलों को लगभग 175 करोड़ रुपए के अनुमानित लागत से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। गीता स्थली, ज्योतिसर में 205 करोड़ रुपये के निवेश से महाभारत थीम पर आधारित ज्योतिसर अनुभव केंद्र का निर्माण भी किया जा रहा है।

इस अनुभव केंद्र का हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि कुरुक्षेत्र की 48 कोस भूमि में 367 तीर्थ स्थल हैं, जिनमें से कुछ समय के साथ लुप्त हो गए हैं। हाल ही में सर्वेक्षण एवं दस्तावेजीकरण के पश्चात 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के 164 तीर्थों की सूची में 18 नए तीर्थ जोड़े गए हैं। यह कार्य अभी भी जारी है तथा निकट भविष्य में इस सूची में और तीर्थ जुड़ने की पूरी संभावना है।

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में आस्था के अनेक केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। देश के सुदूर क्षेत्रों के मंदिर अब कुरुक्षेत्र में देखने को मिलते हैं। उत्तर भारत का श्री तिरुपति बालाजी मंदिर यहां बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, जीओ गीता संस्थान, अक्षरधाम मंदिर, इस्कॉन मंदिर तथा ज्ञान मंदिर भी निर्माणाधीन हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments