Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा में आचार संहिता के दौरान 10 लाख से ज्यादा की जब्ती,...

हरियाणा में आचार संहिता के दौरान 10 लाख से ज्यादा की जब्ती, वाहन चेकिंग के दौरान मिली कामयाबी

डबवाली पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग के मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर डबवाली जिले में आदर्श आचार संहिता की पालना करते हुए तथा लगातार कार्रवाई करते हुए डबवाली पुलिस की एएनसी स्टाफ टीम ने नाका चौटाला बॉर्डर पर क्रेटा कार में सवार कपिल कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी बणी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लाख रुपए की भारतीय मुद्रा बरामद करने में सफलता हासिल की है।

विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी एएनसी स्टाफ डबवाली एवं एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि एएसआई रणजोध सिंह व एएसआई दलबीर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ चौटाला बॉर्डर पर नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान शक के आधार पर एक कार को रोककर उसकी जांच की गई तो चालक उससे बरामद 10 लाख रुपए की भारतीय मुद्रा के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

पुलिस ने बरामद नकदी व वाहन को कब्जे में लेकर एसएसटी को सौंप दिया है। टीम के साथ मिलकर जब्ती की गई और बाद में प्राप्त धनराशि को राजकोष में जमा करा दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments