Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsमोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया होली का तोहफा, इतने प्रतिशत...

मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया होली का तोहफा, इतने प्रतिशत बड़ा DA

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) में संभावित बढ़ोतरी की खबरें हैं। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जनवरी 2025 में महंगाई भत्ते (DA) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी मिल सकती है।

होली से पहले मिल सकती है खुशखबरी

फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 53% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। अब दिसंबर 2024 के CPI-IW डेटा के आधार पर यह दर बढ़कर 55% हो सकती है। इस बार DA वृद्धि दर पिछले साल से कम रहने की संभावना है, क्योंकि पिछली बार इसमें 3% की वृद्धि की गई थी। उम्मीद है कि सरकार मार्च 2025 में होली से पहले इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

महत्वपूर्ण तथ्य:

DA वृद्धि की गणना AICPI-IW (औद्योगिक श्रमिकों के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) के आधार पर होती है।
– वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA मूल वेतन का 53% है।
DA बढ़ोतरी से 49.18 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 64.89 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।
– जुलाई 2024 से नवंबर 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार पहले 3% वृद्धि की उम्मीद थी, लेकिन अब यह 2% तक सीमित हो सकती है।
-सरकार आमतौर पर होली और दिवाली के आसपास DA में बढ़ोतरी की घोषणा करती है।

हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) दिसंबर 2024 में 143.7 अंक रहा, जबकि नवंबर 2024 में यह 144.5 अंक था। हालांकि, इन अनुमानों की पुष्टि के लिए हमें सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। पिछले वर्षों के पैटर्न को देखते हुए, सरकार मार्च 2025 में DA-DR बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। इससे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई के असर को कम करने में राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments