Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsमोदी सरकार ने किसानों को दिया दिवाली गिफ्ट, इन 6 रबी फसलों...

मोदी सरकार ने किसानों को दिया दिवाली गिफ्ट, इन 6 रबी फसलों की बढ़ाई MSP

मोदी सरकार ने दिवाली पर किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी की है। केंद्र सरकार ने 2025-26 सीजन के लिए 6 रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत अलग-अलग फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी की गई है, ताकि किसानों को उनकी फसलों का बेहतर दाम मिल सके।

नए अधिसूचना के अनुसार:

  • गेहूं का एमएसपी 2,275 रुपये से बढ़ाकर 2,425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
  • जौ का एमएसपी 1,850 रुपये से बढ़ाकर 1,980 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
  • चने का एमएसपी 5,440 रुपये से बढ़ाकर 5,650 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
  • मसूर का एमएसपी 6,425 रुपये से बढ़ाकर 6,700 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
  • सरसों का एमएसपी 5,650 रुपये से बढ़ाकर 5,950 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
  • कुसुम का एमएसपी 5,800 रुपये से बढ़ाकर 5,940 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

सरकार का यह कदम किसानों को उनकी फसलों के उचित मूल्य दिलाने के मकसद से उठाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments