Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsमिजोरम के राज्यपाल ने देवसर माता मंदिर में की पूजा अर्चना, बोले-विश्व...

मिजोरम के राज्यपाल ने देवसर माता मंदिर में की पूजा अर्चना, बोले-विश्व के देशों में भारतीय पासपोर्ट का महत्व बढ़ा

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह (पूर्व आर्मी चीफ) ने जिला भिवानी के देवसर स्थित माता मंदिर में परिवार के साथ पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह परिवार सहित गांव देवसर में माता मंदिर पंहुचे और पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद राज्यपाल ने देश व प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि वे माता के चरणों में देश के नागरिकों की तरक्की और कुशलता की कामना करते हैं। हरियाणा प्रदेश व देश आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व तरक्की करे और नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ आगे बढ़े।

राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। भारत की विश्व स्तर पर आर्थिक क्षेत्र में अद्वितीय वृद्धि सुनिश्चित हो और आम नागरिकों की इसमें अहम भागीदारी की मंगलकामना करते हैं। उन्होंने कहा है कि आज विश्व के देशों में भारतीय पासपोर्ट का महत्व बढ़ा है। भारत व भारतीय की विश्व में एक पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति हुई है और जिस तरह प्रधानमंत्री सोचते हैं उससे आशा है कि आने वाले दिनों में देश की प्रगति और सुरक्षा ओर बेहतर होगी। राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है कि वह देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments