Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsबदमाशों का कहर, सोते समय पूरे परिवार की हत्या

बदमाशों का कहर, सोते समय पूरे परिवार की हत्या

एमएच वन न्यूज, कुरुक्षेत्र : शाहाबाद के यारा गांव में देर रात एक दंपती और उसके तीन बच्चों पर सोते समय तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके तीनों बच्चों को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर तीनों ने दम तोड़ दिया। मृतक दंपति की शिनाख्त नैब सिंह और उनकी पत्नी इमरित के रूप में हुई है। इसके अलावा उनके बच्चों में बेटा दुष्यंत, बहू अमृत कौर और पोता केशव पर भी हमलावरों ने रात में सोते समय हमला किया, जिन्होंने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक शाहाबाद के गांव यारा निवासी नैब सिंह शनिवार की रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। नैब सिंह अपनी पत्नी इमरित के साथ नीचे कमरे में सो रहे थे, जबकि उनका बेटा दुष्यंत, अपनी पत्नी और बेटे केशव के साथ प्रथम मंजिल पर बने कमरे में सोया हुआ था। जब रविवार की सुबह 8 बजे तक भी उनके घर में कोई हलचल नहीं हुई तो ग्रामीणों ने नैब सिंह के घर का दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक गेट बजाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा तो नैब सिंह और उसकी पत्नी इमरित लहुलुहान अवस्था में मृत पड़े हुए थे। नैब सिंह और इमरित के गले पर कट के निशान थे। इससे पता चलता है कि दोनों की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।

जब लोगों घर की पहली मंजिल पर जाकर देखा तो दुष्यंत, उसकी पत्नी अमृत कौर और उसका बेटा केशव भी गंभीर रुप से घायल मिले। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को फोन किया और तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल हत्याकांड के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments