फरीदाबाद में ऑन ड्यूटी सरकारी अधिकारीयों के शराब पीने का वीडियो सामने आया है, बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी की रिटायरमेंट पार्टी चल रही थी, जिसमें फ़ूड इंस्पेक्टर लेवल के 4 से 5 अधिकारी शामिल थे।
इस दौरान अधिकारियों ने नशे में मीडिया कर्मियों से धक्का-मुक्की भी की, इस मामले में MH ONE NEWS की खबर का असर देखने को मिला है, हमारे चैनलर पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर और DFSC ने अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही है।



