Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsमेदांता अस्पताल में महिला से यौन उत्पीड़न, पीड़ित महिला ने दर्ज कराई...

मेदांता अस्पताल में महिला से यौन उत्पीड़न, पीड़ित महिला ने दर्ज कराई शिकायत 

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक 46 वर्षीय एयर होस्टेस के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ। वह कंपनी की ओर से ट्रेनिंग के लिए गुरुग्राम आई थी। होटल में स्विमिंग के दौरान डूबने से उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थी, उसी दौरान अस्पताल के एक कर्मचारी ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया, जबकि वह बेहोशी की हालत में थी और कुछ बोल या विरोध नहीं कर पा रही थी।

पीड़िता ने 13 अप्रैल को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अपने पति को इस घटना की जानकारी दी और फिर पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद सदरपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई में लगी है। मेदांता अस्पताल ने मामले पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि उन्होंने सभी प्रासंगिक दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिए हैं और जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं, हालांकि अभी तक कोई आरोप साबित नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments