दिल्ली के नरेेला इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार को प्लास्टिक दाना बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीष्ण आग लग गई।
फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि सुबह छह बजकर 34 मिनट पर नरेला की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। 25 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग बुझाना जारी है। आग में कोई घायल नहीं हुआ।



