Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsमानेसर में मारुति सुजुकी रेल साइडिंग का शुभारंभ, CM सैनी और रेल...

मानेसर में मारुति सुजुकी रेल साइडिंग का शुभारंभ, CM सैनी और रेल मंत्री ने की शुरुआत

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संयुक्त रूप से मानेसर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट में भारत की सबसे बड़ी इन-प्लांट रेल साइडिंग का शुभारंभ किया। ये परियोजना भारतीय रेलवे की “गति शक्ति मल्टी-मोडल कार्गो टर्मिनल” पहल के तहत विकसित की गई है।

Image

बता दें कि इससे पहले साल 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में देश की पहली ऑटोमोबाइल रेल साइडिंग का उद्घाटन किया था। उसी श्रृंखला में मानेसर में ये नई रेल साइडिंग विकसित की गई है, जो देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में लॉजिस्टिक्स क्रांति का हिस्सा है।

Image

मुख्यमंत्री सैनी ने संबोधन में कहा, “यह परियोजना न केवल हरियाणा के औद्योगिक विकास को गति देगी, बल्कि प्रदेश को वैश्विक सप्लाई चेन से जोड़ने का काम भी करेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य भारी वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments