Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsजासूसी नेटवर्क में कई बड़े खुलासे, नेटवर्क का मास्टरमाइंड नासिर ढिल्लों सामने...

जासूसी नेटवर्क में कई बड़े खुलासे, नेटवर्क का मास्टरमाइंड नासिर ढिल्लों सामने आया

भारत में पाकिस्तानी जासूसों के नेटवर्क का पर्दाफाश होने के बाद कई चेहरे बेनकाब हुए हैं, इस बीच जासूसी नेटवर्क का मास्टरमाइंड नासिर ढिल्लों ने वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है, नसिर ने भारत में अबतक पकड़े गए पाकिस्तानी जासूसों पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया, यहां तक की वो खुद को भी बेकसूर होने का दावा किया है।

हालांकि भारतीय जांच एजेंसियों की जांच में अबतक पकड़े गए पाकिस्तानी जासूसों का कहीं न कही नासिर के साथ कनेक्शन सामने आया है, नासिर ढिल्लों पर भारतीय यूट्यूबर्स को टारगेट कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी नेटवर्क चलाने का आरोप है, जांच में ये भी सामने आया था कि, ज्योति मल्होत्रा की नासिर से पाकिस्तान में मुलाकात हुई थी।

एंजेंसियों का कहना है कि नासिर पुलिस से रिटायर्ड होने के बाद अपना यूट्यूब चैनल चलाता है, ज्योति ने नासिर के साथ पॉडकास्ट भी किया था, वह ISI और पाक आर्मी के इशारे पर भारत के यूट्यूबर्स से दोस्ती कर उनसे भारत की सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल करता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments