Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
पंजाब के नए एडवोकेट जनरल नियुक्त हुए मनिंदरजीत सिंह बेदी
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपंजाब के नए एडवोकेट जनरल नियुक्त हुए मनिंदरजीत सिंह बेदी

पंजाब के नए एडवोकेट जनरल नियुक्त हुए मनिंदरजीत सिंह बेदी

वरिष्ठ वकील मनिंदरजीत सिंह बेदी को रविवार (30 मार्च) को पंजाब का नया एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया है। उन्होंने गुरमिंदर सिंह की जगह ली है। गुरमिंदर सिंह के पद से इस्तीफा देने के बाद एडवोकेट मनिंदरजीत सिंह बेदी को पंजाब का नया एडवोकेट जनरल (AG) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पंजाब की भगवंत मान सरकार की ओर से जानकारी दी गई है।

पंजाब सरकार की ओर से देर शाम जारी एक नोटिफिकेशन में कहा गया है, “पंजाब के राज्यपाल भारत के संविधान के अनुच्छेद 165 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए मनिंदरजीत सिंह बेदी, पुत्र इंद्रजीत सिंह बेदी को पंजाब राज्य के एडवोकेट जनरल के रूप में नियुक्त करते हैं, जो उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगा।”

गुरमिंदर सिंह AAP सरकार में तीसरे AG थे

गुरमिंदर सिंह ने रविवार (30 मार्च) को पंजाब के एडवोकेट जनरल के पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने CM कार्यालय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उनके इस्तीफे के पीछे मुख्य कारण अभी पता नहीं चल पाया है। गुरमिंदर सिंह मार्च 2022 में सत्ता में आने वाली आप सरकार में तीसरे एजी थे।

गुरमिंदर सिंह ने पत्र में क्या लिखा?

लाइव लॉ के मुताबिक 30 मार्च को लिखे पत्र में वरिष्ठ वकील गुरमिंदर सिंह ने लिखा, “चूंकि मैं अपनी निजी प्रैक्टिस फिर से शुरू करना चाहता हूं, इसलिए मैं इस पद पर बने रहने का इच्छुक नहीं हूं,” वह आम आदमी पार्टी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में पंजाब में पद से इस्तीफा देने वाले तीसरे एजी हैं।

अक्टूबर 2023 में पंजाब के AG बने थे गुरमिंदर सिंह

गुरमिंदर सिंह को अक्टूबर 2023 में वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद घई के स्थान पर पंजाब का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया। अनमोल रतन सिद्धू आम आदमी पार्टी सरकार में पहले एजी थे और उन्होंने जुलाई 2022 में इस्तीफा दे दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments