Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsजयपुर-अजमेर हाईवे पर बड़ा हादसा, LPG सिलेंडर ले जा रहे ट्रक में...

जयपुर-अजमेर हाईवे पर बड़ा हादसा, LPG सिलेंडर ले जा रहे ट्रक में लगी आग

राजस्थान में जयपुर-अजमेर हाईवे पर दूदू के पास मंगलवार रात रसोई गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक में दूसरे ट्रक से टक्कर के बाद आग लग गई। टक्कर के बाद एक के बाद एक गैस सिलेंडर फटने लगे और कई धमाके हुए। हादसे में 2-3 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से कुछ वाहन भी प्रभावित हुए। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं, जबकि धमाके की आवाज भी काफी दूर से सुनाई दे रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसे का भयावह मंजर

यह हादसा जयपुर-अजमेर हाईवे पर मौजमाबाद इलाके में सावरदा पुलिया के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि LPG सिलेंडरों से भरा ट्रक सड़क किनारे एक ढाबे के बाहर खड़ा था, जबकि ड्राइवर खाना खाने के लिए रुका था। पास ही मौजूद विनोद ने बताया, “एक अन्य ट्रक ने LPG सिलेंडरों से भरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे और कई धमाके हुए। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं जबकि विस्फोट की आवाज भी काफी दूरी से सुनाई दे रही थीं। उस ट्रक के चालक को घायल अवस्था में पास के एक अस्पताल ले जाया गया।”

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में इसी हाईवे पर जयपुर के भांकरोटा के पास रसोई गैस टैंकर एक ट्रक से टकरा गया था। इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई थी

घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंचे डिप्टी CM

घटना जयपुर-अजमेर हाईवे पर मौजमाबाद क्षेत्र में सावरदा पुलिया के निकट हुई। CM भजनलाल शर्मा के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। बैरवा ने बताया कि जिस गाड़ी में हादसा हुआ उसके चालक और ‘हेल्पर’ के बारे में पता करना है। पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। एसएमएस अस्पताल प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था की गई है।

CM भजनलाल ने जताया दुख

CM भजनलाल शर्मा ने X पर लिखा, “जयपुर ग्रामीण के मोजमाबाद थाना क्षेत्र में जयपुर–अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग लगने की दुर्घटना अत्यंत दुखद है। घटना स्थल पर दमकल एवं आपदा प्रबंधन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार तथा प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।” उन्होंने लिखा, “इस हृदयविदारक घटना से प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा के लिए ईश्वर से कामना करता हूं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments