Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदिल्ली में बड़ा हादसा, सीलमपुर के वेलकम इलाके में गिरी चार मंजिला...

दिल्ली में बड़ा हादसा, सीलमपुर के वेलकम इलाके में गिरी चार मंजिला इमारत

दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार (12 जुलाई) को एक चार मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। यह इमारत वेलकम इलाके के सीलमपुर ईदगाह रोड पर गिरी है। फिलहाल, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और बचाव अभियान जारी है। गनीमत रही कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

शनिवार सुबह 7:05 बजे एक कॉल के ज़रिए दमकल विभाग को इस हादसे की सूचना मिली। इसके बाद दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस तुरंत सक्रिय हो गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

मलबे से 3-4 लोगों को निकाला गया

दमकल विभाग के अनुसार, सीलमपुर की जनता कॉलोनी, गली नंबर 5 में एक 4 मंजिला इमारत गिर गई है। यह एक मकान था जो 30-35 गज में बना था। अब तक मलबे से 3-4 लोगों को निकाला जा चुका है और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है, जिन्हें बचाने का काम जारी है। मौके पर दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

खबर पर अपडेट जारी है…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments