Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsआगरा में बेसमेंट निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी दीवार, 12...

आगरा में बेसमेंट निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी दीवार, 12 लोग दबे…

ताजनगरी आगरा के बाह क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बिजकौली गांव में बेसमेंट निर्माण के दौरान अचानक दीवार गिरने से 10 से 12 लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, गांव में जोर सिंह प्रजापति की इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके लिए बेसमेंट की खुदाई की गई थी। रविवार को काम बंद होने के कारण आसपास के लोग सर्दी से बचने के लिए बेसमेंट की दीवार के पास अलाव जलाकर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक बेसमेंट की दीवार ढह गई और वहां मौजूद लोग मलबे के नीचे दब गए।

ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए मलबा हटाने का काम शुरू किया और सभी दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों में से चार की हालत नाजुक बनी हुई है।

एक की इलाज के दौरान मौत

एसडीएम बाह ने जानकारी दी कि मलबे में दबने से हीरा सिंह (65 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम बाह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

प्रशासन ने हालात का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि निर्माण के दौरान लापरवाही तो नहीं बरती गई थी।

यह भी पढ़ें : फेक सर्टिफिकेट से सरकारी नौकरी का भंडाफोड़…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments