Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsअमृतसर में ग्रेनेड हमला करने वाला मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, एक...

अमृतसर में ग्रेनेड हमला करने वाला मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, एक अभी भी फरार 

अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार दिया है। यह घटना एयरपोर्ट रोड पर होटल रेडिसन के पास हुई। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

पुलिस को आरोपियों के राजासांसी इलाके में छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

बता दें कि बाइक सवार हमलावरों ने मंदिर पर ग्रेनेड हमला किया था जिस हमले में मंदिर की दीवार और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं और आसपास के निवासियों में दहशत फैल गई थी।

पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गुरसिदक की गोली लगने से मौत हो गई हालांकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तालाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments