Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsमहाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे को मिली बम से उड़ाने की...

महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे को मिली बम से उड़ाने की धमकी

गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई पुलिस को फोन कर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी, अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, उन्होंने बताया कि गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों और राज्य सरकार के मुख्यालय ‘मंत्रालय’ के नियंत्रण कक्ष में धमकी भरे कॉल आए।

उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी, पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कॉल करने वाले ने कहा कि एकनाथ शिंदे की कार में बम लगाया जाएगा और उसे उड़ा दिया जाएगा, इस धमकी के बाद प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और शिंदे की सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

एकनाथ शिंदे इस समय दिल्ली में हैं, जहां वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ मौजूद हैं। वे भाजपा नेता रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। इसके अलावा शिंदे दिल्ली के इंपीरियल होटल में हो रही NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और फोन करने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल एकनाथ शिंदे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनकी कार और काफिले की भी जांच की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments