Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsMaharashtra : अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार...

Maharashtra : अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूरा शपथ ग्रहण कार्यक्रम करीब 12 मिनट तक चला।

NCP विधायक दल ने सर्वसम्मति से चुना नेता

शपथ से पहले दिन में विधान भवन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की अहम बैठक हुई। बैठक में मौजूद 40 विधायकों ने सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना। इसके बाद उन्होंने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

राज्यसभा सांसद पद से दिया इस्तीफा

डिप्टी सीएम बनने से पहले सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद उपमुख्यमंत्री का पद रिक्त हो गया था, जिसे अब सुनेत्रा पवार ने संभाला है। बता दें कि शनिवार सुबह सुनेत्रा पवार अपने बेटे पार्थ पवार के साथ मुंबई पहुंचीं। दिन में पार्टी की औपचारिक बैठक हुई और शाम पांच बजे उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

NCP नेतृत्व और महायुति का समर्थन

विधानमंडल दल की बैठक से पहले एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने सुनेत्रा पवार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी साफ कर दिया था कि महायुति गठबंधन एनसीपी के इस फैसले का पूरी तरह समर्थन करता है। इसी सहमति के साथ शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

परिवार में कोई मतभेद नहीं – शरद पवार

सुनेत्रा पवार की नियुक्ति पर जब एनसीपी संस्थापक शरद पवार से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा कि संकट के समय परिवार एकजुट रहता है और परिवार के भीतर किसी तरह का मतभेद नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments