Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsआतंकियों के निशाने पर महाकुंभ, रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों ने भी कसी...

आतंकियों के निशाने पर महाकुंभ, रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों ने भी कसी कमर 

महाकुंभ 2025 के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट हो गई हैं। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से भारतीय रेलवे ने भी अपनी कमर कस ली है।

भारतीय रेलवे ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए ट्रेन स्टेशनों और ट्रेनों की गहन जांच का निर्णय लिया है। सभी राज्यों की पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है साथ ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ रेलवे ट्रैक पर भी गश्त बढ़ा दी है साथ ही ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

संगम नगरी प्रयागराज में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल पुलिस, और स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें शामिल हैं। कुल 220 हाईटेक डीप ड्राइवर और 700 नावों को भी तैयार रखा गया है।

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने महाकुंभ को लक्षित करने की धमकी दी थी जिसके बाद पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया एजेंसियां हरकत में आ गई हैं।

गौरतलब हो कि प्रयागराज में लगने वाला महाकुंभ मेला 13 जनवरी 2025 से शुरू होकर 26 फरवरी 2025 तक चलेगा और इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, जिसके लिए यूपी सरकार ने भी सभी दृष्टिकोण से अपनी कमर कस ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments