Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedअब दुनिया भर के श्रद्धालु देखेंगे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के नजारे, मथुरा-वृंदावन...

अब दुनिया भर के श्रद्धालु देखेंगे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के नजारे, मथुरा-वृंदावन समेत देश के 6 बड़े मंदिरों में शुरू हुआ लाइव प्रसारण

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 का इस बार देश के पांच राज्यों के 6 विश्वप्रसिद्ध मंदिरों से भी लाइव प्रसारण शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से इस लाइव प्रोग्राम को लांच किया। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बताया कि इस बार के अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में जहां यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजानिया सहयोगी देश है वहीं ओडीशा सहयोगी राज्य है।

उन्होंने जानकारी दी कि सहयोगी राज्य ओडिशा के पूरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर, उत्तर प्रदेश के वृन्दावन में बांके बिहारी मंदिर, मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, गुजरात में द्वारिकाधीश, मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर और राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देव जी में अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का लाइव प्रसारण शुरू हो गया है।

उन्होंने बताया कि उक्त सभी मंदिर देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं और लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन करने आते हैं। इन मंदिरों के प्रांगण में हरियाणा सरकार द्वारा बड़े एलईडी स्क्रीन लगाकर कुरुक्षेत्र में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का लाइव प्रसारण आज से दिखाना शुरू कर दिया गया है। यह लाइव प्रसारण 11 दिसंबर तक चलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments