Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर देर रात हमला, एक...

पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर देर रात हमला, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार 

पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर मंगलवार देर रात ग्रेनेड हमला हुआ। यह घटना उनके घर के गेट के पास हुई, जहां विस्फोट से दरवाजा टूट गया। हालांकि, इस हमले में किसी को चोट नहीं आई। पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने बताया कि उन्होंने धमाके की आवाज सुनी और पहले इसे ट्रांसफार्मर ब्लास्ट या बिजली की गड़गड़ाहट समझा, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि यह एक ग्रेनेड हमला था।

CCTV फुटेज में देखा गया कि हमलावर ई-रिक्शा से आए थे और ग्रेनेड फेंकने के बाद उसी वाहन में भाग गए। कालिया का घर पुलिस स्टेशन से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वे खुद थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि यह हमला पुलिस स्टेशन से इतनी करीब हुआ। फिलहाल, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments