राजस्थान में बूंदी जिले के भीमलत झरने में शनिवार को 24 साल का मजदूर बह गया। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मजदूर की पहचान लाखा की जोपंडियां के दीपू मीणा के रूप में हुई है।
वो शनिवार सुबह भीमलत झरने में नहा रहा था। उसी वक्त तेज धार में बह गया।
बूंदी के डीएसपी अमर सिंह ने बताया कि पुलिस को मौके से उसका बैग और दूसरे सामान मिले हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस ने बचाव अभियान चलाया। हालांकि, मजदूर का पता नहीं चल सका है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।



