Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsकेजरीवाल आज CM पद से देंगे इस्तीफा, शाम को LG से करेंगे...

केजरीवाल आज CM पद से देंगे इस्तीफा, शाम को LG से करेंगे मुलाकात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केजरीवाल को शाम 4 बजे मुलाकात का समय दिया है। इसी समय उपराज्यपाल को अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौपेंगे।

इससे पहले दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया केजरीवाल से मिलने उनके घर पहुंचे, सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं में अगले CM को लेकर चर्चा हुई। बता दें कि 13 सितंबर को शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया था।

केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद चर्चा है कि आतिशी, कैलाश गहलोत, गोपाल राय और सुनीता केजरीवाल में से कोई एक दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बन सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments