बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर एक बार फिर राजनीति गर्म हो गई है. दरअसल, पंजाब से पूर्व सांसद और अकाली दल के नेता सिमरनजीत सिंह मान ने हाल ही में कंगना रनौत को लेकर एक बेहद ही विवादित टिप्पणी की थी. किसान आंदोलन पर दिए गए कंगना रनौत के बयान पर बोलते हुए सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि कंगना रनौत को रेप का बहुत तजुर्बा है और उनसे पूछ सकते हैं कि रेप कैसे होता है. सिमरनजीत सिंह के इस बयान के बाद लगातार सियासी बयानबाजियां की जा रही है. ऐसे में इस बवाल पर अब कंगना का पलटवार आया है.
मुझे रेप की धमकियां मिल
बीजेपी सांसद ने कहा कि आज मुझे रेप की धमकियां मिल रही है कि मुझे पता है कि रेप क्या होता है. तो इस तरह से वह मुझे धमकी देकर मेरी आवाज नहीं दबा सकते हैं.
https://x.com/ians_india/status/1829101440633127307
बता दें, हाल ही में हरियाणा के करनाल पहुंचे पंजाब के सिमरनजीत मान ने मीडिया रिपोर्ट्स से कहा कि कंगना रनौत को रेप का काफी तजुर्बा है. उनसे पूछिए कि रेप कैसे होता है. तो उन्होंने को समझाया जाए कि रेप कैसे होता है. उनके इस बयान के बाद रिपोर्ट उनसे पूछता है कि आप कंगना की बात कर रहे हैं तो मान पूरे दावे के साथ कहते हैं कि वह उन्हीं बात कर रहे हैं.



