Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedJ&K पुलिस हुई सख्त, कश्मीरी क्रिकेटर के हेलमेट पर फिलिस्तीनी झंडा दिखने...

J&K पुलिस हुई सख्त, कश्मीरी क्रिकेटर के हेलमेट पर फिलिस्तीनी झंडा दिखने पर लिया एक्शन

जम्मू और कश्मीर में एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान एक क्रिकेटर अपने हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा लगाए हुए खेलता नजर आया। यह घटना सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई और क्रिकेटर के साथ-साथ टूर्नामेंट के आयोजकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बयान जारी कर कहा, जम्मू में एक निजी टूर्नामेंट के दौरान एक क्रिकेट खिलाड़ी को फिलिस्तीन का झंडा लगे हेलमेट पहने देखा गया। इस संबंध में खिलाड़ी और टूर्नामेंट आयोजक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार, यह जांच की जा रही है कि मैच के दौरान झंडा दिखाने का उद्देश्य क्या था और यह किन परिस्थितियों में हुआ।

फुरकान भट के रूप खिलाड़ी की हुई पहचान

इस क्रिकेटर की पहचान फुरकान भट के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार को आयोजित J&K चैंपियंस लीग के मैच के दौरान हुई, जिसमें JK11 किंग्स और जम्मू ट्रेलब्लेजर्स की टीमें आमने-सामने थीं। मैच के दौरान फुरकान भट को अपने हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा लगाए देखा गया, जिसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

आयोजकों से भी पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने टूर्नामेंट के आयोजकों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या आयोजकों या खिलाड़ी ने झंडा लगाने की अनुमति ली थी और क्या यह किसी नियम का उल्लंघन था।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स के बीच तीखी बहस शुरू हो गई है। कुछ लोगों ने इसे व्यक्तिगत अभिव्यक्ति का मामला बताया, तो कई ने इसे “राजनीतिक संदेश” करार देते हुए विरोध जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments