जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। जम्मू कश्मीर में तीन चरणों 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्तूबर को मतदान हुआ था। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है।
बसोहली सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां दर्शन कुमार को कुल 31874 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार चौ. लाल सिंह को 15840 मत मिले हैं।



