Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsJ&K  विधानसभा चुनाव : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और UP के मुख्यमंत्री...

J&K  विधानसभा चुनाव : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जम्मू कश्मीर में भरेंगे हुंकार 

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में दो चरणों के चुनाव हो जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए कमर कस ली है। तीसरे चरण में भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री आज जम्मू कश्मीर में कई रैलियां करेंगे। बता दें कि अमित शाह सबसे पहले चेनानी विधानसभा क्षेत्र इसके बाद उधमपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। करीब दोपहर 1 बजे गृहमंत्री अमित शाह बानी विधानसभा क्षेत्र को संबोधित करेंगे जिसके बाद वह जसरोटा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज जम्मू कश्मीर के कई विधानसभा क्षेत्र में हुंकार भरेंगे। इस दौरान सीएम योगी कई इलाकों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। बता दें के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले छंब विधानसभा में जनसभा करेंगे जिसके बाद वह दोपहर करीब दो बजे रामगढ़ और दोपहर करीब 3 बजे आरएसपुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments