Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsजम्मू कश्मीर पर्यटन ने टी विश्व कप विजेता भारतीय टीम को न्योता...

जम्मू कश्मीर पर्यटन ने टी विश्व कप विजेता भारतीय टीम को न्योता दिया

जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग ने टी20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम को इस जीत का जश्न मनाने यहां आने का न्योता दिया है ।

विभाग ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडिल पर लिखा ,‘‘ टीम इंडिया को टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई । हम अपने चैम्पियन को जश्न मनाने के लिये जम्मू कश्मीर आने का न्योता देते हैं । अतुल्य भारत के इस ताज में आपकी मेजबानी करना फख्र की बात होगी ।’’

भारत ने वेस्टइंडीज के ब्रिजटाउन में टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर 17 साल बाद खिताब जीता ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments