Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsजम्मू कश्मीर CMO ने पहलगाम हमले में पीड़ितों के लिए किया अनुग्रह...

जम्मू कश्मीर CMO ने पहलगाम हमले में पीड़ितों के लिए किया अनुग्रह राशि का एलान 

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पीड़ित परिवारों और घायल लोगों के लिए जम्मू कश्मीर सरकार ने अनुग्रह राशि देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की देने का एलान किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों के खिलाफ इस बर्बर और मूर्खतापूर्ण क्रूरतापूर्ण कृत्य का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है। हम इस हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि कोई भी धनराशि प्रियजनों के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती, पीड़ितों को उनके घरों तक वापस ले जाने के लिए सभी वयवस्थाएं की गई हैं। घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments