Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsJammu & Kashmir : पाकिस्तान से भागकर आई महिला को BSF ने...

Jammu & Kashmir : पाकिस्तान से भागकर आई महिला को BSF ने किया गिरफ्तार, सामने आई ये चौंकाने वाली वजह

भारतीय सीमा सुरक्षा बल BSF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में पिता से लड़ाई कर जम्मू-कश्मीर भाग आई महिला को पुंछ जिले में पकड़ा। बता दें कि पेट्रोलिंग करने के दौरान महिला को देखा गया और उससे पूछताछ करने बाद गिरफ्तार किया गया।

महिला की उम्र है 35 साल

जानकारी के अनुसार, संदिग्ध महिला PoK के कोटली जिले की निवासी है। इसकी उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। इसका नाम शहनाज अख्तर है और पाकिस्तानी नागरिक है। इस महिला पुंछ के बालाकोट सेक्टर से सीमा सुरक्षा बल BSF ने गिरफ्तार किया गया है।

जांच में सामने आई ये बात

शुरुआती पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार उस महिला की अपने पिता के साथ बहस हो गई थी। इसी के बाद वह भाग कर जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आ गई। इस मामले में अभी कार्रवाई जारी है और पुलिस इसकी जांच-पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments