Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsJalandhar West Bypoll Result: AAP की जीत पर अनमोल गगन ने...

Jalandhar West Bypoll Result: AAP की जीत पर अनमोल गगन ने CM मान को लेकर कही ये बड़ी बात

जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने भाजपा की शीतल अंगुराल को 37325 वोटों से हराया है। जिस पर आप के कई नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाबी सरकार में मंत्री अनमोल गगन मान की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जालंधर वेस्ट उपचुनाव जीतने पर आम आदमी पार्टी और मोहिंदर भगत को बधाई।

मंत्री अनमोल गगन मान ने आगे लिखा कि यह जीत हमारे बेहतर पंजाब के विजन में लोगों के विश्वास का सबूत है। सीएम भगवंत मान को उनके अथक प्रयासों और बेहतरीन नेतृत्व के लिए विशेष बधाई।

CM मान ने दी प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत को उनकी जीत पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत दर्शाती है कि पंजाब के लोग हमारी सरकार के काम से बेहद खुश हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वादे के मुताबिक वे जालंधर वेस्ट को बेहतरीन बनाएंगे।

पिछले चुनाव में हारे थे मोहिंदर भगत

आपको बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में मोहिंदर भगत बीजेपी की सीट पर चुनाव लड़ रहे थे। उन्हें आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रहे शीतल अंगुराल ने हराया था। लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शीतल अंगुराल आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था। जिसके चलते जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। इस बार 2022 के मुकाबले बिल्कुल उलट देखने को मिला, इस बार मोहिंदर भगत आप की टिकट पर और शीतल अंगुराल बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन शीतल अंगुराल अपनी जीत को दोहरा नहीं पाए और मोहिंदर भगत ने जीत दर्ज कर अपनी हार का बदला ले लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments