जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने जीत लिया है। उपचुनाव में चल रही परंपरा इस बार भी बरकरार रही और सत्तापक्ष के हाथ ही जीत की चाबी लगी।
मोहिंदर भगत ने पहले राउंड से ही बढ़त बनाए रखी। मतगणना 13 राउंड में पूरी हुई। हर राउंड में मोहिंदर भगत की लीड बढ़ती गई और उन्होंने 37325 मतों से चुनाव जीत लिया।
भाजपा के शीतल अंगुराल सात राउंड में तीसरे नंबर पर रहे। आठवें राउंड में वे दूसरे नंबर पर आए लेकिन आम आदमी पार्टी की लीड नहीं तोड़ सके। वहीं कांग्रेस की सुरिंदर कौर भी किसी राउंड में बढ़त नहीं बना पाई।



