पटियाला में कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ ली है। कर्नल के परिजनों की शिकायत पर ताजा FIR दर्ज की गई है। साथ ही निष्पक्ष जांच के लिए एक SIT का भी गठन किया गया है।
पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि डीआईजी पटियाला रेंज को निर्देश दिया गया है कि संलिप्त पुलिस अधिकारियों को तुरंत पटियाला जिले से बाहर ट्रांसफर किया जाए, जिससे जांच निष्पक्ष हो सके।
साथ ही आपको बता दें कि इस मामले में सभी 12 पुलिस अधिकारीयों को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अतिरिक्त पंजाब पुलिस के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।



