Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsIPL ऑक्शन में थम गया दिल…फिर एक पोस्ट के बाद पल भर...

IPL ऑक्शन में थम गया दिल…फिर एक पोस्ट के बाद पल भर में बदल गई इस खिलाड़ी की जिंदगी

IPL 2026 के ऑक्शन में पृथ्वी शॉ के लिए उतार-चढ़ाव भरे पल देखने को मिले। नीलामी के दौरान दो बार अनसोल्ड रहने के बाद शॉ का दर्द सोशल मीडिया पर साफ झलक गया। 26 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक हार्टब्रेक इमोजी के साथ “It’s okay” लिखा, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। हालांकि, कहानी ने जल्द ही नया मोड़ ले लिया।

दो बार अनसोल्ड, फिर बदली किस्मत

पृथ्वी शॉ का बेस प्राइस 75 लाख रुपये था। उनका नाम पहले एक्सेलरेटेड ऑक्शन में आया, लेकिन उस समय किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके बाद दिन में दोबारा भी उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। इसी निराशा के बीच शॉ ने इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

लेकिन नीलामी के आखिरी दौर में तीसरी बार उनका नाम पुकारा गया और इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ लिया। टीम से जुड़ते ही शॉ ने तुरंत अपनी पिछली स्टोरी डिलीट कर दी और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के साथ एक सेल्फी पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने दिल वाले इमोजी लगाते हुए कैप्शन लिखा-“अपने परिवार में वापसी।”

दिल्ली कैपिटल्स से पुराना नाता

पृथ्वी शॉ का आईपीएल करियर अब तक पूरी तरह से दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही जुड़ा रहा है। 2018 से लेकर अब तक उन्होंने सिर्फ इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेला है। शॉ ने 79 आईपीएल मैचों में 23.94 की औसत से 1,892 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 14 अर्धशतक निकले हैं।
आईपीएल 2021 उनका सबसे अच्छा सीजन रहा, जब उन्होंने 31.93 की औसत से 479 रन बनाए और चार अर्धशतक जड़े।

कैसे हुई अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत ?

पृथ्वी शॉ ने अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। भारत के लिए वह अब तक 5 टेस्ट मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतकों की मदद से 339 रन बना चुके हैं। वहीं, 6 वनडे मैचों में उनके नाम 189 रन दर्ज हैं। 25 जुलाई 2021 को उन्होंने भारत के लिए अपना इकलौता टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, लेकिन उसमें खाता नहीं खोल सके। इसके बाद से उन्हें दोबारा अंतरराष्ट्रीय टीम में मौका नहीं मिला।

आईपीएल 2026 का यह ऑक्शन पृथ्वी शॉ के लिए भावनात्मक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स के साथ उनकी वापसी ने उम्मीद की नई किरण जगा दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शॉ इस मौके का कैसे फायदा उठाते हैं और अपने करियर को एक बार फिर पटरी पर लाने में सफल हो पाते हैं।

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हुए हमले का भारत से कनैक्शन…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments